बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

जिले के सभी नगरीय निकायों की मतगणना सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से हुआ संपन्न

 

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

राज्य निर्वाचन आयोग के  निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. वेंकट राहुल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एमसीबी जिले के सभी नगरीय निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना स्थलों में संपन्न हुई। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय में नियुक्त प्रेक्षकगणों ने मतगणना कार्य को अपनी निगरानी में संपन्न कराया। निर्वाचन के परिणामों की घोषणा के उपरांत विजयी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसरों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

वहीं मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, मतगणना कार्मिकों और सुरक्षा कार्मिकों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रतिमा यादव ने विजय हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा पटेल को पराजित कर जीत दर्ज की। रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी तरह नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की 22 वार्डों की पार्षदों की गणना की गई जिसमें से 10 पार्षद भाजपा से, 09 पार्षद कांग्रेस से और 03 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Advertisement

वहीं दूरांचल क्षेत्र की नगर पंचायत जनकपुर में भाजपा प्रत्याशी कौशल पटेल ने जीत दर्ज की। जनकपुर की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 11 पार्षद भाजपा से, 02 पार्षद कांग्रेस से और 02 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की। वहीं झगराखांड नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी रीमा रमेश यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी चम्पा जयसवाल को हराकर विजय प्राप्त की। झगराखांड की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 09 पार्षद भाजपा से, 05 पार्षद कांग्रेस से और 01 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की।इसके साथ ही नई लेदरी नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी विष्णु दास पनिका को पराजित कर जीत दर्ज की। नई लेदरी की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 07 पार्षद भाजपा से, 05 पार्षद कांग्रेस से और 03 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की। वहीं कोयलांचल क्षेत्र की नगर पंचायत खोंगापानी से कांग्रेस प्रत्याशी ललिता रामा यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी वंदना लोहार को पराजित कर विजय हासिल की। खोगापानी की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 10 पार्षद भाजपा से, 03 पार्षद कांग्रेस से और 02 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास…