बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

राजभवन में 79वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भव्य आयोजन, ग्रैंड न्यूज़ चैनल के स्वामी गुरुचरण सिंह होरा हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में 79वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर शानदार आयोजन हुआ। पूरे राजभवन परिसर को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया था और वातावरण देशभक्ति गीतों से गूंज रहा था। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस गरिमामय अवसर पर ग्रैंड न्यूज़ चैनल के स्वामी और समाजसेवी गुरुचरण सिंह होरा भी विशेष अतिथि के रूप में राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

गुरुचरण सिंह होरा का चैनल ग्रैंड न्यूज़ छत्तीसगढ़ भर की खबरों को स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर चैनल की टीम ने भी पूरे प्रदेश से विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत कवरेज की।

राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत और नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है और समाज को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन
Advertisement

Vastu Photo 1
Vastu Photo 2
Vastu Photo 3
Vastu Photo 4

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने एक स्वर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ देश की अखंडता और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Pradeep Kumar Sahu
लेखक / Author

Pradeep Kumar Sahu is a Senior Journalist at Dabang Awaz, recognized for his fearless reporting and in-depth coverage of political, social, and current affairs across India.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास…