रायपुर
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में 15 कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें चार करोड़ आठ लाख 90 हजार रुपए लागत की 11 बी.टी. सड़कों, 60 लाख 10 हजार रुपए के दो सीसी रोड और 80 लाख 83 हजार रुपए के दो पुलियों के निर्माण शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से ये राशि मंजूर की गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में वार्ड क्रमांक-1 में कॉलेज रोड से जेल रोड तक बी.टी. सड़क के निर्माण के लिए 25 लाख 61 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-02-03 में सिविल कोर्ट से गौरव पथ अपेक्स बैंक तक बी.टी. रोड के लिए 40 लाख नौ हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-04-05 में जनपद पंचायत कार्यालय से इंडोर स्टेडियम तक सीसी रोड के लिए 48 लाख 12 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-5 में सीसी रोड के लिए 11 लाख 98 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।
नगरीय प्रशासन विभाग ने वार्ड क्रमांक-7 में बी.टी. रोड के लिए 31 लाख 71 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-07-13 में ठाकुर राउर चौक से रायपुर रोड नाका नम्बर-5 तक बी.टी. रोड के लिए 47 लाख 69 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वार्ड क्रमांक-08-09 में अटल परिसर से नंदा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 37 लाख 87 हजार रुपए और अटल परिसर से आजाद चौक तक बी.टी. रोड के लिए 35 लाख 20 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-08-09-12-13 में नंदा चौक से दौलत चौक होते हुए शनि मंदिर तक बी.टी. रोड के लिए 36 लाख 15 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-09-10-12 में साप्ताहिक दैनिक बाजार से देवघरा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 49 लाख 92 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-11 में बुटीपारा से कमला नगर को जोड़ने के लिए 67 लाख 93 हजार रुपए और घोघरा नाला के पास आरसीसी पुलिया के निर्माण के लिए 12 लाख 90 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-12 में छोटे मठ से कमला नगर इंदिरा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 45 लाख आठ हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-13-14-15 में अस्पताल चौक पैलपारा से शहीद स्मारक तक बी.टी. रोड के लिए 17 लाख 95 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-15 में बी.टी. रोड के लिए 40 लाख 63 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Brass Rearing Horse Idol — Antique Copper Finish₹1,050उत्पाद देखें
Triangular Anti-Clockwise Spring Copper₹1,690
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Brass Ganesha Swastika Wall Hanging₹1,060
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Black, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Aluminum Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹950उत्पाद देखें
Moti (Pearl) for Moon — North 6 (Bhujang), 15–17 Pearls₹2,700
Iron Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹790
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
Kamdhenu Cow Idol — Brass, 1 kg₹1,850उत्पाद देखें
Krishna Idol₹990
Brass Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹650उत्पाद देखें
Pair of Red Horses₹1,890
Stainless Steel Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹550उत्पाद देखें



























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे