बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह

 नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में मोहम्मद सिराज को भारतीय प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने का मामला लगातार चर्चा में है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा कि सिराज को बेवजह सेलेक्शन से जुड़े विवाद में नहीं घसीटना चाहिए. प्लेइंग-11 चुनने का अधिकार कप्तान और कोच का है और इसमें कई बातों को ध्यान में रखा जाता है.

वेलिंगटन टेस्ट में भारत ने जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे अंशुल कंबोज के रूप में चार तेज गेंदबाजों को मौका दिया था. इसके बावजूद 48 टेस्ट खेल चुके सिराज को बाहर बैठना पड़ा.

भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी. इसके बाद भी टीम न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में सिर्फ पांच विकेट ही ले सकी. मेजबान टीम ने 239 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुकाबला ड्रॉ करा लिया. इस नतीजे से भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को भी झटका लगा.

विज्ञापन
Advertisement

ग्रीन पिच पर सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज को बाहर रखने के फैसले पर टीम मैनेजमेंट की आलोचना हुई थी. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इस फैसले को स्वीकार करना मुश्किल बताया था. वहीं, पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी सिराज के अनुभव, आक्रामकता और सीम मूवमेंट का फायदा उठाने की क्षमता का हवाला देते हुए इस सेलेक्शन पर सवाल उठाए थे.

राजीव शुक्ला ने PTI से बातचीत में कहा- मुझे नहीं लगता कि सिराज को किसी भी तरह के विवाद में घसीटना चाहिए. यह सही नहीं है. प्लेइंग-11 का चयन कोच और कप्तान को करना होता है. किसी खिलाड़ी को बेवजह इस तरह के विवादों में लाना अच्छी बात नहीं है.

सिराज को क्रिकेट के अलावा किसी दूसरी वजह से बाहर रखने की अटकलों पर भी शुक्ला ने असहमति जताई. उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि इसकी वजह कुछ और है. यह पूरी तरह गलत है. वह टीम का हिस्सा हैं. प्लेइंग-11 तय करते समय पिच की स्थिति और उस दिन विकेट कैसा व्यवहार कर रहा है, इन बातों को ध्यान में रखा जाता है. इन सभी पहलुओं पर विचार किया जाता है.

टीम इंडिया के लगातार दूसरे टेस्ट ड्रॉ पर भी सवाल
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम का यह लगातार दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा. मैच के आखिरी चरण में टीम के सतर्क रवैये पर भी सवाल उठे हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st Test Day 5 Highlights: ड्रॉ पर छूटा वेलिंगटन टेस्ट, मिचेल-फिलिप्स का डिफेंस भेद नहीं सकी टीम इंडिया, हाथ से फिसली जीत

इससे पहले अगस्त में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट भी ड्रॉ रहा था. उस मुकाबले में भारत ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की थी. पहली पारी में श्रीलंका की टीम 290 रन पर सिमट गई थी और उसे फॉलोऑन मिला था. लेकिन दूसरी पारी में मेजबान टीम ने 9 विकेट पर 429 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ करा दिया था.

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में क्या बोले शुक्ला?
राजीव शुक्ला ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 200 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इतनी कम गेंदों में 200 से ज्यादा रन बनाना आसान नहीं है.

शुक्ला ने कहा- UAE के खिलाफ उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देना चाहूंगा. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. 53 गेंदों में 200 से ज्यादा रन बनाना कोई आसान काम नहीं है.

टीम इंडिया में जगह के लिए बढ़ती टक्कर पर क्या बोले?
भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर शुक्ला ने कहा कि देश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. नए खिलाड़ियों का सामने आना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात है.

उन्होंने कहा- यह स्वाभाविक है. भारत में बहुत सारे खिलाड़ी हैं. देश प्रतिभाओं से भरा हुआ है और लगातार नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं.

शुक्ला ने कहा कि इसे खिलाड़ियों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा के तौर पर नहीं देखना चाहिए. हर खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान दे रहा है. उन्होंने अभिषेक शर्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन: जरूरतमंदों को इलाज और शिक्षा के लिए तत्काल सहायता, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन: जरूरतमंदों को इलाज और… संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनदर्शन से जरूरतमंदों के जीवन में जगा रहे उम्मीद की नई किरण ▶ STORY संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव… संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर… सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ को विकास की… सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान ▶ STORY सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने… सोना-चांदी भाव आज, 27 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹126,103, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 27 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 27 नवंबर: रायपुर में AQI 94 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 27 नवंबर: रायपुर में AQI 94 आज का राशिफल 27 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 27 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 27 नवंबर 2026: कृष्ण तृतीया, संकष्टी चतुर्थी ▶ STORY आज का पंचांग 27 नवंबर 2026: कृष्ण तृतीया, संकष्टी चतुर्थी छत्तीसगढ़ मौसम आज, 27 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 27 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन को दुनिया तक पहुंचा रहे कंटेंट क्रिएटर्स, हमारे डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन को दुनिया तक पहुंचा रहे… जनदर्शन में जशपुर से पहुंची बिटिया फरहीन की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी फरियाद, समस्या के समाधान का दिया भरोसा ▶ STORY जनदर्शन में जशपुर से पहुंची बिटिया फरहीन की मुख्यमंत्री विष्णुदेव…