बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल का आश्वासन: नकटी में पुनर्वास के बिना किसी परिवार को नहीं किया जाएगा बेघर

नकटी बेदखली मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुनर्वास से पहले कार्रवाई रोकने की बात कही और मुख्यमंत्री से न्यायपूर्ण समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।

रायपुर, 27 जून 2026।
रायपुर के नकटी क्षेत्र में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी निर्माण को लेकर जारी बेदखली नोटिस के बीच प्रभावित ग्रामीणों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा जारी नोटिस और संभावित विस्थापन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की।

ग्रामीणों की बात सुनने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि सरकार की किसी भी विकास योजना का उद्देश्य लोगों को बेघर करना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वह पहले भी शासन के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं और अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा कर ऐसा समाधान निकालने का प्रयास करेंगे, जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हो और किसी जरूरतमंद परिवार के सिर से छत भी न छिने।

सांसद ने प्रभावित ग्रामीणों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक प्रभावित परिवारों के लिए उचित पुनर्वास या वैकल्पिक आवास की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार की बेदखली की कार्रवाई न की जाए।

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास रहने के लिए कोई अन्य स्थान उपलब्ध नहीं है, उनकी सुरक्षा और पुनर्वास सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार की योजनाएं जनकल्याण के लिए बनाई जाती हैं और किसी भी नागरिक को संकट में डालना उनका उद्देश्य नहीं है।

विज्ञापन
Advertisement

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास पहले से वैकल्पिक आवास उपलब्ध हैं, वे स्वेच्छा से सहयोग करें ताकि वास्तविक जरूरतमंद और भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पुनर्वास का लाभ मिल सके।

उन्होंने प्रशासन को पूरी प्रक्रिया के दौरान संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। सांसद ने भरोसा दिलाया कि किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सरकार न्यायपूर्ण एवं सकारात्मक समाधान की दिशा में कार्य करेगी।

ग्रामीणों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके हस्तक्षेप से बेदखली का संकट दूर होगा और प्रभावित परिवारों को न्याय मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सांसद इससे पहले भी इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा करने की मांग कर चुके हैं।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर…